नजफगढ़ के गोयला खुर्द में एक्सप्रेसवे पर कार बनी आग का गोला, बाल- बाल बचे दूल्हा और दुल्हन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ के गोयला खुर्द में एक्सप्रेसवे पर कार बनी आग का गोला, बाल- बाल बचे दूल्हा और दुल्हन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ के गोयला खुर्द गांव के पास द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलती हुई एक कार में आग लग गयी। आनन फानन में कार में बैठे लोगो ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही कुछ मिंटो में कार आग का गोला बन गई। लोगो ने कार में लगी आग की सुचना छावला पुलिस को दी लेकिन पुलिस पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार आग का गोला बनकर धूं धूं जल रही थी।

मौके पर पहची फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने किसी से तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की सोमवार की सुबह सात बजकर 20 मिनट पर पुलिस को सुचना मिली थी की गोयला खुर्द गांव के पास स्तिथ द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक कार में आग लगी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने किसी से तरह आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार को एक शादी समारोह के लिए ऑनलाइन बुक किया गया था जिसमे दूल्हा और दुल्हन और उनके परिवार के कुछ सदस्य राजस्थान के भिवाड़ी से मोहन गार्डन आ रहे थे लेकिन जैसे ही कार गोयला खुर्द गांव के पास पहुंची तो अचानक से उसमे आग लग गयी। कार में बैठे लोगो ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई। फिलहाल कार में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox