‘गैरजिम्मेदार राजनीति में लिप्त हैं नेता विपक्ष’, जानें राहुल गांधी के किस बयान पर बरसे राजनाथ सिंह…

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘गैरजिम्मेदार राजनीति में लिप्त हैं नेता विपक्ष’, जानें राहुल गांधी के किस बयान पर बरसे राजनाथ सिंह…

प्रियंका सिंह/- राहुल गांधी ने बीते दिन सदन में कहा था कि, चीन ने हमारी सीमा में घुसपैठ की है और प्रधानमंत्री इससे इनकार कर रहे हैं, लेकिन सेना प्रमुख ने कहा है कि चीन हमारी सीमा में हैं। उनके इस बयान पर राजनाथ सिंह ने कहा कि यह ‘गलत’ आरोप हैं। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी से इस इतिहास को आत्ममंथन करने की सलाह भी दी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 3 फरवरी 2025 को संसद में अपने भाषण में भारत-चीन सीमा पर स्थिति पर सेना प्रमुख के बयान के बारे में झूठे आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कहा था कि चीन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे इनकार रहे हैं।

सरकार ने सभी विवरण संसद में किए साझा- राजनाथ सिंह
वहीं सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में रक्षा मंत्री ने लिखा- सेना प्रमुख की टिप्पणी में केवल दोनों पक्षों की तरफ से पारंपरिक गश्त में व्यवधान का उल्लेख था। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में हुई सैन्य वापसी के हिस्से के रूप में इन प्रथाओं को उनके पारंपरिक स्वरूप में बहाल किया गया है। सरकार ने संसद में ये विवरण साझा किए हैं।

गैरजिम्मेदार राजनीति में लिप्त हैं राहुल गांधी- राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने आगे लिखा- राहुल गांधी की तरफ से सेना प्रमुख के लिए कहे गए शब्द कभी भी सेना प्रमुख की तरफ से नहीं कहे गए थे। यह बहुत खेद की बात है कि राहुल गांधी राष्ट्रीय हित के मामलों पर गैरजिम्मेदार राजनीति में लिप्त हैं। यदि कोई भारतीय क्षेत्र है जिसमें चीन घुसा है, तो वह 1962 के युद्ध के बाद अक्साई चिन में 38,000 वर्ग किमी और 1963 में पाकिस्तान की तरफ से चीन को अवैध रूप से सौंपे गए 5,180 वर्ग किमी क्षेत्र है। राहुल गांधी हमारे इतिहास के इस चरण के बारे में आत्मनिरीक्षण करने पर विचार कर सकते हैं।

सदन में राहुल गांधी ने क्या दिया था बयान
बता दें कि, राहुल गांधी ने एक दिन पहले चीन के सीमा पर आक्रामक रुख को लेकर भी सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने सदन में कहा कि ‘चीन की सीमा पर आक्रामकता को लेकर सैन्य

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox