दिल्ली चुनाव: पैरामिलिट्री परिवारों की अनदेखी पर रोष, 6 अप्रैल को धरने की चेतावनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली चुनाव: पैरामिलिट्री परिवारों की अनदेखी पर रोष, 6 अप्रैल को धरने की चेतावनी

नई दिल्ली नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/शिव कुमार यादव/-– दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने घोषणा पत्र में ऑटो-टैक्सी चालकों, घरेलू कामगारों, धोबियों, व्यापारियों सहित कई समुदायों के लिए वेलफेयर बोर्ड बनाने का वादा किया है, लेकिन राजधानी में रह रहे करीब 2 लाख पैरामिलिट्री परिवारों के लिए किसी भी दल ने अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड की घोषणा नहीं की।

अलॉइंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने इसे चिंताजनक बताया और कहा कि पैरामिलिट्री जवान देश की सुरक्षा के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, फिर भी उनके परिवारों की उपेक्षा की जा रही है।

पूर्व एडीजी सीआरपीएफ श्री एचआर सिंह ने भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बजट में बिहार के लिए मखाना बोर्ड की घोषणा की गई, लेकिन पैरामिलिट्री परिवारों के कल्याण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे जवानों में भारी नाराजगी है।

रणबीर सिंह ने बताया कि पैरामिलिट्री जवानों की पुरानी पेंशन बहाली और राज्यों में अर्धसैनिक कल्याण बोर्डों के गठन की मांग को लेकर 6 अप्रैल को जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox