नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने पिछले काफी समय से नजफगढ़ क्षेत्र में टूटी सड़कों पर संज्ञान लेते हुए पूरे क्षेत्र का दौरा किया और अधिकारियों को सड़कों की तुरंत मरम्मत करने के निर्देश दिए। इस निरिक्षण दौरे में उनके साथ डीएम दक्षिण-पश्चिम व एसडीएम नजफगढ़ भी साथ रहे।

नजफगढ़ विधानसभा की सभी सड़के जल्द चकाचक होने वाली हैं। नजफगढ़ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने टूटी सड़कों को जल्द से जल्द ठीक करने के आदेश दिए हैं। उन्होने रविवार को जिला दक्षिण-पश्चिम डीएम चैतन्य प्रसाद व नजफगढ़ एसडीएम सम्यक जैन के साथ सब्जी मंडी से झाडौदा बार्डर, सोम बाजार रोड़, ढांसा स्टैंड से नांगलोई स्टैंड तक की सड़कों का निरिक्षण किया और मौके पर ही अधिकारियों को जल्द से जल्द इन सड़कों को बनाने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने बताया कि बाबा हरिदास का मेला 27 सितंबर से शुरू हो रहा है जिसे देखते हुए सड़कों का जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए गए है ताकि श्रद्धालुओं को मेले में आने में कोई परेशानी ना हो। उन्होने कहा कि ये सड़के केजरीवाल सरकार के समय में बनी थी लेकिन काम गुणवत्तापूर्ण नही होने से काफी समय से टूटी हुई थी लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद बारिश का मौसम शुरू हो गया और काम नही हो पाया लेकिन अब क्षेत्र की सभी टूटी हुई सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कर दिया जाएगा ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नही करना पड़ें। उन्होने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि वो पैनिक ना फैलाऐं बल्कि किसी भी समस्या पर उनसे तुरंत मिले ताकि समस्या का सही समाधान हो सके।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई