
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- नजफगढ़ का सुरखपुर रोड़ दिन प्रतिदिन जनप्रतिनिधियों का राजनीतिक अखाड़ा बनता जा रहा है। सुरखपूर रोड पर पानी की निकासी और समय पर नालो की सफाई ना होने के कारण यहाँ की जनता परेशान है। सुरखपुर रोड पर काफी समय से चल रही इस परेशानी को देखते हुए आज दिल्ली नगर निगम की मेयर डॉ शैली ओबेरॉय ने मंत्री कैलाश गहलोत और अधिकारियो के साथ इस रोड की साफ़ सफाई का जायज़ा लिया। दरअसल सुरखपुर रोड पर बने नाले की सफाई ना होने के कारण यहाँ पर काफी जलभराव हो जाता है और लोगो को चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जनता की इस समस्या का निवारण करने के लिए महापौर डॉ शैली ओबेरॉय ने मंत्री कैलाश गहलोत और निगम अधिकारियो को लेकर सुरखपुर रोड पर पहुंची थी।
वह लोगो से इस समस्या के बारे में बात ही कर ही रही थी की इतने में वहाँ पर नजफगढ़ वार्ड के बीजेपी पार्षद अमित खड़खड़ी भी अपने कार्यकर्ताओ के साथ पहुंच गए और फिर मंत्री और पार्षद में एक दूसरे का काम बताने की जोरदार बहस छिड़ गई। तस्वीरो में आप देख सकते है किस तरह कागजातों के आधार पर मंत्री और पार्षद सुरखपुर रोड नाले की साफ़ सफाई के कार्य को एक दूसरे का काम बता रहे है। बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई की बीजेपी पार्षद ने महापौर को आप पार्टी का कार्यकर्ता होकर काम करने का आरोप तक लगा दिया। वही महापौर डॉ शैली ओबेरॉय ने भी माना की वार्ड के नालो की साफ़ सफाई का ज़िम्मा MCD का है और क्षेत्रीय बीजेपी पार्षद को इस मुद्दे पर राजनीती ना करके इस समस्या का समाधान करने के बारे में सोचना चाइये हालांकि प्रशाशन द्वारा इस रोड पर हुए जलभराव को कम करने के लिए कुछ पम्पों की व्यवस्था भी की गई है। फिलहाल महापौर डॉ शैली ओबेरॉय ने इस रोड़ की साफ सफाई के लिए निगम अधिकारियो को कड़े आदेश जारी किये है वही मंत्री कैलाश गहलोत ने अधिकारियो को निर्देश दिया है की इस रोड को ऊँचा करने के लिए टेंडर जारी करे।
सुरखपुर रोड बना जनप्रतिनिधियों का राजनीतिक अखाड़ा। मंत्री और पार्षद में छिड़ी बहस ,इस कार्य को बता रहे है एक दूसरे का काम। महापौर ने इस रोड़ की साफ सफाई के लिए निगम अधिकारियो को दिए कड़े आदेश।





More Stories
द्वारका में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर