द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन के बाहर खाने की रेहड़ी में सिलेंडर ब्लास्ट, बड़ा आग का गोला उठा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन के बाहर खाने की रेहड़ी में सिलेंडर ब्लास्ट, बड़ा आग का गोला उठा

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन के बाहर रविवार को खाने की रेहड़ी में रखा गैस सिलेंडर अचानक आग पकड़ने के बाद जोरदार धमाके से फट गया। सौभाग्य से इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

धमाके का वीडियो वायरल
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक कार में बैठी महिला ने बनाया था। वीडियो में महिला कहती सुनाई देती है कि “आग ठेले में लगी है” और कुछ ही सेकंड बाद सिलेंडर में जबरदस्त विस्फोट होता है। धमाके के साथ ही आग का बड़ा गोला आसमान में उठ जाता है। 20 सेकेंड के इस वीडियो में धमाके से पहले सड़क पर लोग खड़े नजर आते हैं और कुछ लोग वहां से गुजर रहे वाहनों को साइड से जाने का इशारा करते दिखाई देते हैं।

समय को लेकर उलझन
द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन के बाहर हुए इस धमाके का सही समय स्पष्ट नहीं है, हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना रविवार को हुई। फिलहाल हादसे की आधिकारिक पुष्टि और जांच के संबंध में कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox