द्वारका में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का खुलासा

-रामफल चौक क्षेत्र में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस व प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

द्वारका/सिमरन मोरया/- दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहाँ स्पा और मसाज सेंटरों की आड़ में अवैध देह व्यापार फल-फूल रहा था। द्वारका सेक्टर-7 स्थित रामफल चौक पर स्थित स्पा सेंटरों में से आधा दर्जन से अधिक स्पा केंद्रों पर छापेमारी के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, इन स्पा सेंटरों में ग्राहकों को 500 से 1000 रुपये में सामान्य मसाज और 1500 से 5000 रुपये तक में “स्पेशल सर्विस” देने की पेशकश की जाती थी। ग्राहक के सामने लड़कियों की “परेड” कराई जाती थी, और फिर उसे निजी केबिन में ले जाकर अवैध गतिविधियाँ अंजाम दी जाती थीं।

इन सेंटरों में कम रोशनी, साउंड प्रूफ केबिन, और सीसीटीवी से रहित कमरे बनाए गए थे, जिससे कानून से बचा जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये गतिविधियाँ लंबे समय से चल रही थीं, लेकिन स्थानीय पुलिस, एमसीडी और फायर डिपार्टमेंट की निगरानी में भारी चूक रही। यह भी आशंका जताई जा रही है कि कुछ जगहों पर मिलीभगत के कारण ही यह नेटवर्क इतने समय तक बिना किसी कार्रवाई के चलता रहा।

पुलिस की छापेमारी
द्वारका और साउथ वेस्ट जिले की संयुक्त पुलिस टीम ने बीते कुछ दिनों में कई स्थानों पर गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी की और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पूछताछ जारी है और कुछ स्पा सेंटरों के लाइसेंस की वैधता की भी जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों की मांग
स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से इन अवैध स्पा सेंटरों को तत्काल बंद करने, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और स्थायी निगरानी तंत्र विकसित करने की मांग की है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox