दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के द्वारका जिले की पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने गांजा बेचते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नजफगढ़ थाना क्षेत्र के रानाजी एन्क्लेव इलाके में की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील, पुत्र पूरणमल, निवासी सीकर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सुनील एक महिला ड्रग पेडलर के लिए काम कर रहा था, जो पहले ही दिल्ली से निष्कासित की जा चुकी है। यह महिला नजफगढ़ और आसपास के इलाकों में गांजे की आपूर्ति करवा रही थी।
इस मामले में एसीपी रामावतार और एसआई नवीन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गली नंबर-2, शिव मंदिर के पास छापेमारी की और सुनील को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से प्रतिबंधित मात्रा में गांजा बरामद किया है।
आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत थाना नजफगढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस अब मुख्य साजिशकर्ता महिला की तलाश में जुटी हुई है, जिससे नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी