द्वारका पुलिस हुई आक्रामक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका पुलिस हुई आक्रामक

-पिछले 48 घंटे में वारदात से पहले 6 लुटेरे पकड़े -ऑपरेशन वर्चस्व के तहत स्पेशल स्टाफ, एएटीएस, साइबर सैल, एंटी नारकोटिक्स सैल व स्पेशल टॉस्क फोर्स के संयुक्त अभियान के मिल रहे सकारात्मक परिणाम -अपराधियों से 11 दुपहिया वाहन किये जब्त तथा 13 केसों का हुआ खुलासा -दो लुटेरे नंदु गैंग व बबलू घोघा गैंग को करते थे चोरी की बाईक सप्लाई, अपराधी अमरीश पर 17 मामले दर्ज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ब्यूरो/- पिछले एक महीने से द्वारका जिला में चल रहे ऑपरेशन वर्चस्व के अब सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं एक ओर जहां जिला की ऑपरेशन यूनिट्स डीसीपी शंकर चौधरी के निर्देशन में अपनी ऑपरेशन वर्चस्व के तहत कार्यवाही कर रही है वहीं दूसरी और अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस अब प्री-एक्टिव से प्रो-एक्टिव हो गई है ताकि अपराधियों को वारदात करने का मौका ही ना दिया जाये। पुलिस की इस बदली कार्यशैली के अच्छे परिणाम भी अब सामने आ रहे है जिसके तहत पिछले 48 घंटे में द्वारका ऑपरेशन यूनिट्स ने संयुक्त अभियान में 6 खतरनाक वाहन चोर, लुटेरे व स्नेचर्स को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से 11 दुपहिया वाहन जब्त किये है। जबकि 13 वारदातों का खुलासा भी हुआ है।


                     इस संबंध में डीसीपी द्वारका शंकर चौधरी ने बताया कि स्पेशल स्टाफ टीम ने निरिक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में दो ऐसे अपराधियों को एक मुठभेड़ के बाद पकड़ा है जो नंदु गैंग व बबलु घोघा गैंग को वाहन चोरी कर वारदात के लिए सप्लाई करते थे। दोना अपराधी सगे भाई है और गलत संगत के चलते अपराध की दुनिया में आ गये और अब बड़े गैंगों की मदद से बड़े अपराधी बनना चाहते थे। पुलिस ने दोनो को द्वारका के सैक्टर-23 के सत्संग भवन के पास जाल बिछाकर पकड़ा है। जब पुलिस ने उन्हे रूकने के लिए कहा तो दोनो ने पुलिस पर फायरिंग भी की लेकिन जब पुलिस ने गोली चलाई तो दोनो के पैरों में गोली लगी और फिर पुलिस ने उन्हे दबौच लिया। आरोपियों की पहचान ललित उर्फ राहुल जैन व मोहित उर्फ रोहित जैन पुत्र अजीत जैन निवासी विशाल एंक्लेव घोघा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से दो पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस व एक बाईक बरामद की है। आरोपियों के पकड़े जाने से 2 मामले भी हल हुए हैं।
                     वहीं एएटीएस द्वारका ने भी निरिक्षक कमलेश कुमार के नेत्त्व में डाबड़ी व उत्तमनगर क्षेत्र से 3 वाहन चोरो को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान पवन उर्फ मोटा व आकाश उर्फ काकू पुत्र सतेन्द्र निवासी भगवती विहार बिंदापुर के रूप में की है। दोनो सगे भाई है और 9वीं कक्षा तक ही पढे़ है। लॉक डाउन में काम छुटने के बाद गलत संगत में पड़ गये और पैसे के लिए चोरी करने लगे। दोनो अपने परिवार से अलग रहते है। पुलिस ने आरोपियों से दो बाइक व एक चोरी की स्कूटी बरामद की है। तथा 3 चोरी के मामले सुलझायें है। दूसरी घटना में एएटीएस ने एक खतरनाक वाहन चोर व लुटेरे को पकड़ा है जो नंद नगरी का रहने वाला है और द्वारका में लूट की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी पहचान अमरीश पुत्र चन्दरहास निवासी नंद नगरी दिल्ली के रूप में की है आरोपी से एक चोरी की बाईक बरामद की गई है। आरोपी पर पहले से 17 चोरी, स्नेचिंग व वाहन लूट के 17 मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है। पुलिस ने 8 मामले सुलझने का दावा किया है। आरोपी शादीशुदा है और घर में पत्नी के अलावा माता-पिता भी है।
                       डीसीपी श्री चौधरी ने बताया कि द्वारका क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को देखते हुए पुलिस ने अपनी कार्यशैली प्री-एक्टिव से प्रो-एक्टिव कर दी है ताकि अपराधियों पर पूरी तरह से नजर रखी जाये और उन्हे वारदात करने से पहले ही पकड़ लिया जाये। उन्होने बताया कि पुलिस के इस संयुक्त अभियान को काफी सफलता भी मिल रही है और पुलिस अपराधियों में खौफ पैदा कर चुकी है ताकि अपराधी वारदात को अंजाम देने से पहले उसका अंजाम सोच ले की पुलिस से बच नही पायेगा। उन्होने द्वारका ऑपरेशन यूनिट्स टीमों को इस सफलता के लिए बधाई भी दी और इसी तरह कार्य करने के निर्देश भी दिये।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox