द्वारका पुलिस ने दबोचे दो कुख्यात वाहन चोर, कई मामले सुलझे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका पुलिस ने दबोचे दो कुख्यात वाहन चोर, कई मामले सुलझे

-द्वारका थाना पुलिस ने आरोपियों को महावीर एंक्लेव से किया गिरफ्तार

द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका साउथ थाना पुलिस ने दो कुख्यात वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक चोरी की बाइक बरामद की है। साथ ही पूछताछ में कई मामले सुलझने का दावा किया है। आरोपियों की पहचान  योगेश सिंह रावत और सूरज के रूप में हुई है। दोनों आरोपी डाबड़ी के महावीर एंक्लेव के रहने वाले बताये जा रहे हैं। बदमाश सूरज के ऊपर पहले से ही 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
        द्वारका जिला डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 जनवरी को एक व्यक्ति ने द्वारका साउथ थाने में अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की छानबीन के लिए एसीपी मदनलाल मीणा और एसएचओ आशीष दुबे की देखरेख में हेड कॉन्स्टेबल परवीन यादव, केदार, मनोज और बच्चू सिंह की टीम बनाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इस वारदात के दोनों आरोपी द्वारका सेक्टर 7 में वारदात को अंजाम देने आने वाले हैं। पुलिस ने द्वारका सेक्टर 7 में ट्रैप लगाया। तभी बाइक पर दो व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में आते दिखाई दिये। पुलिस जैसे ही उन्हें रोकने का इशारा किया तो दोनो पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा कर उन्हें कुछ दूरी पर दबोच लिया। पुलिस जांच में बाइक चोरी की निकली। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है ताकि और मामलों को सुलझा सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox