
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली/दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कापसहेड़ा थाना पुलिस ने दो कापसहेड़ा से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान नीरज कुमार और सोनू कुमार है। यह दोनों कापसहेड़ा गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से एक चोरी की बाइक व एक स्कूटी को बरामद किया है। बदमाश नीरज कुमार कपासहेड़ा थाने का नामी बदमाश है और इसके ऊपर पहले से ही सात से अधिक मामले दर्ज है, जबकि सोनू के ऊपर सेंधमारी व झपटमारी और चोरी सहित आठ मामले दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने तीन मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
साउथ वेस्ट जिले के डीसीपी रोहित मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को इन दोनों बदमाशों की कापसहेड़ा गांव में होने की सूचना मिली थी। इन्हें दबोचने के लिए एसीपी सत्यजीत सरीन और एसएचओ नवीन कुमार की देखरेख में हेड कांस्टेबल बालवीर, आलोक, आशीष, समर, अभय और कांस्टेबल अजय की टीम बनाई गई। पुलिस ने कापसहेड़ा गांव में ट्रैप लगाया। तभी उन्हें बाइक पर संदिग्ध हालत में दो युवक आते हुए दिखाई दिए। जो पुलिस को देखकर यू टर्न लेकर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा कर उन्हें कुछ दूरी पर ही दबोच लिया। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो वह पुलिस की सवालों का सही जवाब नही दे पाये। इसके बाद पुलिस ने जब बाइक की जांच की तो वह चोरी की निकली जिसके बाद पुलिस ने उन्हे हिरासत में ले लिया।पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान इनकी निशानदेही पर एक चोरी की स्कूटी को भी बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार