
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- शास्त्री पार्क इलाके में बृहस्पतिवार रात को लेन-देन के विवाद में एक स्क्रैप डीलर के भाई को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। हमलावरों ने पहले उसकी पिटाई की और फिर बाद में उसे गोली मार दी। गोली पेट में लगी है। घायल की पहचान सोहेल के रूप में हुई है। उसका जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। बृहस्पतिवार रात 10.20 बजे पुलिस को शास्त्री पार्क सी ब्लॉक गली नंबर नौ में एक स्क्रैप डीलर शाहरुख के भाई सोहेल को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। सोहेल ने पुलिस को बताया कि वह पिता के साथ पार्किंग में काम करता है। तीन चार दिन पहले उसका फाजिल, प्रिंस और फरमान से रुपये की लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था। रात में वह अपने भाई शाहरुख की स्कूटी पर घर के सामने बैठा था।
इसी दौरान तीनों अपने दो दोस्तों के साथ उसके पास आए। तीनों उसे समझौता के लिए बातचीत करने का बहाना कर अपने साथ लेकर जाने लगे। उसके मना करने पर तीनों आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों वाहिद और फाजल के साथ उसे खींचने लगे। विरोध करने पर उनलोगों ने उसके साथ मारपीट की। फरमान ने पिस्टल निकालकर उसके पेट में गोली मार दी और फिर हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए।





More Stories
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार