दिल्ली स्कूल घोटाला: सिसोदिया-जैन को ACB का समन, 2,000 करोड़ की अनियमितताओं का आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली स्कूल घोटाला: सिसोदिया-जैन को ACB का समन, 2,000 करोड़ की अनियमितताओं का आरोप

अनीशा चौहान/-   दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण से जुड़े 2,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के मामले में दोनों नेताओं को समन भेजा है। सत्येंद्र जैन को 6 जून, जबकि मनीष सिसोदिया को 9 जून को ACB कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

क्या है पूरा मामला?
यह मामला आम आदमी पार्टी (AAP) की पिछली सरकार के दौरान 12,748 स्कूल कक्षाओं के निर्माण में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। ACB ने 30 अप्रैल को मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-A के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

FIR में आरोप है कि वर्ष 2015-2016 के दौरान इस परियोजना में भारी भ्रष्टाचार हुआ। एक कक्षा के निर्माण पर 24.86 लाख रुपये प्रति कमरा खर्च दिखाया गया, जबकि सामान्यतः ऐसा कमरा 5 लाख रुपये में बन सकता था। यह लागत स्पष्ट रूप से अत्यधिक बताई गई है।

आप से जुड़े ठेकेदारों को मिले काम
FIR के अनुसार, इस निर्माण परियोजना के ठेके AAP से जुड़े 34 ठेकेदारों को दिए गए थे। निर्माण लागत को जानबूझकर 1,200 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़ाकर 2,292 रुपये प्रति वर्ग फुट कर दिया गया। बीजेपी नेताओं हरीश खुराना, कपिल मिश्रा और नीलकांत बख्शी ने इस घोटाले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उनके मुताबिक, इस परियोजना में कुल 2,892 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो एक बड़े स्तर पर हुए भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।

AAP ने आरोपों को किया खारिज
इन आरोपों को आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक साजिश करार दिया है। AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बयान जारी कर कहा कि यह पूरा मामला मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को डराने और दबाव में लेने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उस समय की गई है जब हाल ही में दोनों नेताओं को पंजाब AAP इकाई का प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

AAP ने आरोप लगाया कि बीजेपी CBI और ED जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन पार्टी के नेता इन खोखली धमकियों से नहीं डरेंगे। पार्टी ने कहा कि जनता के लिए काम करने वालों को इस तरह से निशाना बनाना अलोकतांत्रिक है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox