नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के सदर बाजार इलाके में ब्लॉस्ट के दौरान जान गंवाने वाले शख्स के परिवार की मदद के लिए पुलिस व स्थानीय कारोबारियों ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए 1 लाख 76 हजार रूपये इक्ट्ठा कर आज पीड़ित परिवार को सौंप दिये। बता दें कि दिल्ली के सदर बाजार थाना इलाके में पिछले दिनों ब्लास्ट की वजह से दीवार के गिरने से 5 लोग घायल हो गए थे। इस ब्लास्ट में 5 घायलों में से एक शख्स गुलाब सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
सदर बाजार थाना पुलिस और सदर बाजार के कारोबारियों ने मिलकर इस ब्लास्ट में जान गंवाने वाले मजदूर गुलाब सिंह के परिवार को निजी तौर पर 1 लाख 76 हजार की राशि जुटाकर भेंट की हैं। इस ब्लास्ट के आरोपी की पहचान मोहम्मद फैज के रूप में हुई है, जो की यूपी के हापुड़ का रहने वाला है। पुलिस ने इस हादसे के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को पटाखों की वजह से धमाके होने का पता चला था।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई