नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली-एनसीआर में अभी सर्दी का सितम जारी रहेगा हालांकि अब तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरु हो गई है। लेकिन फिर भी एक बार फिर ठंडी हवाओं का दौर फिर से शुरू हो गया है जिसकारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि अब कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 24-25 व न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री के बीच बना रहेगा। शनिवार से फिर से ठंडी हवा का दौर शुरू होगा।
दिल्ली में शुक्रवार को खिली धूप और हवा के नहीं चलने के कारण अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सर्वाधिक अधिकतम तापमान दिल्ली के रिज व लोदी रोड इलाके में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके बाद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 25.3 और नजफगढ़ में 25.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार