दिल्ली-यूपी में चार दिन तक लू का कहर, बिहार में बारिश का अलर्ट…

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में 45 डिग्री का सितम -राजधानी में गर्मी का प्रकोप, 42 से 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-  दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी ने अप्रैल में ही मई-जून जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल को राजधानी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अगले तीन से चार दिनों में यह 44 डिग्री तक जा सकता है। दिनभर तेज धूप, लू और शुष्क हवाएं चलने की संभावना है। रात में भी तापमान ज्यादा रहने के कारण लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

चार दिन तक राहत नहीं, 25 अप्रैल के बाद ही बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 से 24 अप्रैल के बीच हीटवेव सबसे ज्यादा असर दिखाएगी। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 25 और 26 अप्रैल को हल्के बादल छाने से मामूली राहत मिलने की संभावना जताई गई है, लेकिन तब भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी, कई शहर 45 डिग्री के करीब
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है। प्रयागराज, वाराणसी, बांदा और झांसी में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं लखनऊ में अगले दो दिनों तक तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच बना रह सकता है। तेज गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

बिहार में बारिश का येलो अलर्ट, कुछ जिलों में बदल सकता है मौसम
जहां उत्तर भारत के बड़े हिस्से में गर्मी से हालात बिगड़ रहे हैं, वहीं बिहार के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी, मैदानों में झुलसा देने वाली गर्मी
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम सुहाना बना रहेगा। दूसरी ओर मैदानों में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में हीटवेव का असर और बढ़ सकता है।

दक्षिण भारत में उमस से लोग बेहाल
आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और केरल में भी लोगों को राहत नहीं है। यहां तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। दिन में चिलचिलाती धूप और रात में नमी के कारण हालात और मुश्किल हो रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox