दिल्ली में बदमाशों का दुःसाहस, पुलिस की गिरफ्त से साथी को छुड़ाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में बदमाशों का दुःसाहस, पुलिस की गिरफ्त से साथी को छुड़ाया

-गश्त के दौरान हवलदार ने पकड़ा था, हाथापाई कर छुड़ाया

दिल्ली/- राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौंसलें बुलंद बने हुए है। अब बदमाशों का दु-साहस इतना बढ़ गया है कि वो पुलिस से अपने साथियों को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला तक कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में शुक्रवार को बदमाश पुलिस की गिरफ्त से अपने एक साथी को छुड़ाकर फरार हो गए। गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूम रहे बदमाश को पकड़ा था और उसका सत्यापन कर रहे थे।
             पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है। शाहबाद डेयरी थाने में तैनात हवलदार तरुण शुक्रवार शाम इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान वह उन बदमाशों की जांच पड़ताल कर रहे थे, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
              इस दौरान हवलदार को एक पंकज नाम का बदमाश इलाके में संदिग्ध हालत में घूमता हुआ नजर आया। पुलिसकर्मी ने उस बदमाश को हिरासत में ले लिया। अचानक पंकज के कुछ साथी वहां पहुंच गए और हवलदार से हाथापाई करने लगे। मौके का फायदा उठाकर पकड़ा गया बदमाश फरार हो गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox