दिल्ली/- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम चीनी उत्पाद नहीं बल्कि स्वदेशी उत्पाद खरीदेंगे भले ही उसकी कीमत चीनी उत्पाद की तुलना में दोगुनी क्यों ना हो।
इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी सैनिकों से भारतीय सैनिकों की झड़प की खबरों के बीच आप के संयोजक केजरीवाल ने इसकी निंदा की थी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हमारी सेना के जवान देश की शान हैं। मैं उनके शौर्य को सलाम करता हूं। साथ ही भगवान से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।


More Stories
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े
72 घंटे की एंड्योरेंस दौड़ में गुलाब सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान