
मानसी शर्मा /- देश की राजधानी एक बार फिर शर्मसार हुई है। दिल्ली के ITOइलाके में एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना का खुलासा हुआ है। तीन दरिंदों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया हैं। बता दें, पीडित युवती ने अपनी नर्सिंग की नौकरी छोड़कर, गरीबों, महिलाओं और हाशिए के समुदायों और समाज सेवा के लिए खुद को समर्पित किया था। इसी के साथ युवती सोशल वर्क में मास्टर डिग्री होल्डर भी रह चुकी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना 11 अक्टूबर की रात दिल्ली के ITOइलाके की है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार हुए आरोपियों में एक ऑटो ड्राइवर और एक कबाड़ी वाला है। फिलहाल, इस समय एम्स के मनोविज्ञान विभाग में पीड़ित लड़की का इलाज चल रहा है।
मामले का खुलासा हुआ
पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की उड़ीसा की रहने वाली है। जिसके साथ दिल्ली में तीन लोगों ने राजघाट के पास ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म किया हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये लोग लड़की के साथ गैंग रेप कर के उसे नग्न अवस्था में शांति वन के पास छोड़ कर फरार हो गए थे। खून से लतपथ हाल में लड़की चलते-चलते सराय काले खा तक पहुंची थीं।
युवती का मानसिक संतुलन बिगड़
कई बार दुष्कर्म किए जाने से युवती का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। बता दें, युवती के प्राइवेट अंगों से भी खून बहता रहा था। युवती पैदल चलते-चलते सराय काले खा तक पहुंची, तभी एक नौसेना के अधिकारी ने इस लड़की को देखा। जिसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई।





More Stories
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र