दिल्ली पुलिस ने पकड़ी 130 करोड़ की हेरोइन,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस ने पकड़ी 130 करोड़ की हेरोइन,

-अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े अफगानी सहित 4 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली/- दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए देशभर से 130 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की है। इसके साथ ही इस ड्रग सिंडिकेट से जुड़े एक अफगान नागरिक सहित 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है और देशभर में चले इस अभियान में 21,400 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद की है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत करीब 130 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस ड्रग सिंडिकेट से जुड़े एक अफगान नागरिक सहित 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान परवेज आलम, शमी कुमार उर्फ शमी, रजत गुप्ता और एक अफगान नागरिक के रूप में हुई है।

डीसीपी ने बताया कि एक आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट में शामिल रह चुका है। आरोपी परवेज आलम हेरोइन बनाने का विशेषज्ञ है और ड्रग्स सिंडिकेट में उसे डॉक्टर के नाम में जाना जाता है। उन्होंने बताया कि देशभर में फैले इस अंतरराष्ट्रीय जाल वाले नेटवर्क की जड़ें दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी काफी गहरी हैं। गैंग द्वारा लिक्विड हेरोइन को विभिन्न माध्यमों और वाहकों द्वारा अवैध तरीके से लाया जाता था और फिर भारत में प्रोसेस और वितरित किया जाता था।

बता दें कि, दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली-एनसीआर से ड्रग्स और नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए समय-समय पर इनके तस्करों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाए जाते हैं। इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन की बरामदगी दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox