दिल्ली/- पालम-360 के प्रधान चौ. सुरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की। इस दौरान उपराज्यपाल को वर्षों से लंबित दिल्ली देहात की 18 सूत्री मांगो और वहां की समस्याओं से अवगत कराया गया। साथ ही प्रतिनिधिमंडल की ओर एक ज्ञापन भी उपराज्यपाल को सौंपा गया।
सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि दिल्ली देहात के जिन प्रमुख मुद्दों और समस्याओं के समाधान के लिए उपराज्यपाल को अवगत कराया, उनमें दिल्ली में बंद म्यूटेशन प्रक्रिया को फिर से बहाल करना, जमीन अधिग्रहण के बदले लोगों को प्लाट दिए जाने, ग्रामसभा की जमीनों का जीडीए की ओर से अधिग्रहण पर रोक लगाकर उनका इस्तेमाल गांव देहात के लोगों को जन सुविधाएं उपलब्ध कराने व विकास कार्यों में इस्तेमाल किए जाने, ग्राम सभा के बैंकों में जमा 4000 करोड रुपये को सामाजिक पंचायतों के माध्यम से गांव देहात के विकास कार्यों में इस्तेमाल किए जाने की सुविधा प्रदान कराने सहित कई अन्य मांगे शामिल है। बैठक के दौरान उपराज्यपाल ने सभी प्रमुख मुद्दों के जल्द समाधान की बात कही।


More Stories
उत्तराखंड: विकास परियोजनाओं की सौगात के साथ 28वीं यात्रा
नोएडा में बेकाबू हुआ मजदूरों का गुस्सा, कई गाड़ियों में आगजनी
आरजेएस पीबीएच का 538वां राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार