दिल्ली चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज

-मुख्यमंत्री आतिशी और बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के बीच तीखी बहस

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा पर संगीन आरोप लगाए हैं। इसके बाद बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और अपने पक्ष को रखा।

आतिशी के आरोपों पर प्रवेश वर्मा का पलटवार

आतिशी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी नई दिल्ली विधानसभा में वोटर कार्ड देख-देखकर पैसे बांट रही है और बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा रंगे हाथों पैसे बांटते हुए पकड़े गए हैं। इसके बाद बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री का ट्वीट देखा और आज टेम्पररी मुख्यमंत्री का प्रेस कांफ्रेंस देखा। उन्हें यह देखकर अच्छा लग रहा है कि सब कुछ ठीक हो रहा है।

उन्होंने कहा, “मेरे पिता जी ने 25 साल पहले एक संस्था बनाई थी, जो बहुत पुरानी है। मेरे पिता ने हमें संस्कार दिए हैं कि हमें लोगों की मदद करनी चाहिए।” वर्मा ने आगे कहा कि उन्होंने कोरोना काल में मुफ्त शिविर भी लगाए थे और कई अस्थायी केंद्र खोले थे, जो आज दिल्ली की मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल द्वारा सराहे जा रहे हैं।

महिलाओं की मदद की बात पर दिया जोर

वर्मा ने कहा, “दिल्ली की महिलाओं का दुःख इतना ज्यादा है जिसे केजरीवाल नहीं देख पा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने उन महिलाओं के लिए मदद का इंतजाम किया, जिनके पास अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए भी पैसे नहीं थे। “हमने हर महीने उनकी मदद के लिए फॉर्म भर कर सहायता राशि देना शुरू किया है,” वर्मा ने कहा।

AAP सरकार पर हमला

प्रवेश वर्मा ने AAP सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि हम कम से कम शराब नहीं बांट रहे हैं। जब लोग अस्पताल मांग रहे थे, तो आप शीश महल बना रहे थे।” वर्मा ने यह भी कहा, “मैं अपने घर के पैसे से उन महिलाओं की मदद कर रहा हूं और उन्हें खाली हाथ नहीं जाने दूंगा।”

क्या है पूरा मामला?

मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा नए दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं को वोटर कार्ड दिखाकर पैसे बांट रहे हैं। आतिशि ने दावा किया कि वर्मा के सरकारी आवास 20 विंडसर प्लेस पर महिलाओं को 1100 रुपये बांटे जा रहे हैं। इसके साथ ही, उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और दिल्ली पुलिस से वर्मा के घर पर छापा मारने की अपील की है।

दिल्ली चुनाव से पहले यह आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला और भी गर्मा सकता है, क्योंकि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हैं और चुनावी माहौल में यह बातें राजनीतिक गर्मी को और बढ़ा सकती हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox