कजाखस्तान में अजरबैजान से रूस जा रही फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त, 42 लोगों की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कजाखस्तान में अजरबैजान से रूस जा रही फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त, 42 लोगों की मौत

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  अजरबैजान से रूस जा रही एक फ्लाइट कजाखस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में करीब 70 लोग सवार थे, जो अजरबैजान के बाकू से रूस के चेचन्या की राजधानी ग्रोजनी जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान को पक्षियों के झुंड से टकराने के कारण नुकसान हुआ। इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दुर्घटना का वीडियो

इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें विमान को जमीन पर गिरते हुए और आग की लपटों में बदलते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इस पर अजरबैजान एयरलाइंस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कजाखस्तान में छह लोग सुरक्षित बचें

कजाखस्तान के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, इस विमान में 62 यात्री और चालक दल के 5 सदस्य सवार थे। कजाखस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस दुर्घटना में छह लोग सुरक्षित बच गए हैं। अजरबैजान एयरलाइंस ने पुष्टि की कि दुर्घटना का कारण विमान और पक्षियों के झुंड के बीच टक्कर था।

ब्राजील में भी हुआ एक बड़ा विमान हादसा

इसी बीच, हाल ही में ब्राजील में भी एक विमान दुर्घटना हुई थी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी। ब्राजील की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, विमान ज़मीन पर मौजूद एक दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर गया। विमान एक घर की चिमनी से टकराया और फिर एक इमारत की दूसरी मंजिल से टकरा कर एक मोबाइल फोन की दुकान में गिर गया। दुर्घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इन दोनों घटनाओं ने दुनिया भर में विमान सुरक्षा के मुद्दे को फिर से उजागर कर दिया है, और इस तरह की दुर्घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा उपायों को सख्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox