
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए सम्मान राशि योजना की घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने यह वादा किया था कि महिलाओं को 1000 रुपये की राशि बढ़ाकर 2100 रुपये दी जाएगी। लेकिन अब इस योजना पर सवाल उठने लगे हैं और खुद आम आदमी पार्टी (AAP) के एक पार्षद ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पोल खोल दी है।
विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के बापरौला वार्ड से निगम पार्षद रविंदर सोलंकी ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव के समय महिलाओं को 1000 रुपये देने की बात कही गई थी, लेकिन वह वादा पूरा नहीं किया गया। अब 2100 रुपये देने की बात भी सरासर झूठ है। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए जो रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं, उनमें बैंक खातों के नंबर नहीं लिए जा रहे हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि जिस राशि को देने की बात हो रही है, वह किस खाते में जमा होगी। इसके अलावा, रजिस्ट्रेशन के बाद जो ओटीपी मांगा जा रहा है, उसका क्या होगा?
AAP पार्षद ने पार्टी को दी नसीहत
रविंदर सोलंकी ने अपनी पार्टी आम आदमी पार्टी को नसीहत देते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए झूठ बोलना बंद करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अपनी योजनाओं को चुनावी फायदे के लिए गलत तरीके से पेश कर रही है और जनता को गुमराह कर रही है।
दिल्ली सरकार ने भी योजना पर उठाए थे सवाल
इस बीच, दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस योजना पर सवाल उठाए थे। इन विभागों की ओर से अखबारों में पब्लिक नोटिस जारी कर बताया गया था कि महिला सम्मान योजना को अभी नोटिफाई नहीं किया गया है। साथ ही, संजीवनी योजना को लेकर भी यही स्थिति थी, जिसे अभी अधिसूचित नहीं किया गया है। इन विभागों ने यह भी बताया कि जब ये योजनाएं लागू की जाएंगी, तो एक वेबसाइट लॉन्च की जाएगी, जहां योजना की योग्यता और नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इस पूरे मामले ने दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के लिए एक नई चुनौती खड़ी कर दी है, क्योंकि महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन
दिल्ली में पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी, सभी स्कूलों के लिए सरकार ने जारी किए आदेश
गाजियाबाद में कलयुगी बेटे ने रिश्ते को किया शर्मसार, धारदार हथियार से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट
दीपावली पर दिल्ली में प्रदूषण का डबल अटैक: 23 इलाकों की AQI 400 पार, एनसीआर में बढ़ सकती है GRAP की पाबंदियां