इस साल बॉलीवुड और टीवी के इन सेलेब्स को मिली जान से मारने की धमकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस साल बॉलीवुड और टीवी के इन सेलेब्स को मिली जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  इस साल बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स को जान से मारने की धमकी मिली है। इन धमकियों ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सकते में डाल दिया। सबसे चर्चित नामों में सलमान खान, शाहरुख खान, कंगना रनौत, विक्रांत मैसी, अक्षरा सिंह, और एल्विश यादव का नाम शामिल है। आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में जिन्हें इस साल धमकी मिली।

सलमान खान

सलमान खान को इस साल कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उनके पिता सलीम खान को भी एक लड़की ने धमकी दी थी। इस कारण सलमान की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया। यह धमकियां लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से थीं। इससे पहले, सलमान के खास दोस्त बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी। इन घटनाओं के बाद सलमान खान को और भी सुरक्षा प्रदान की गई।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी इस साल धमकियों का शिकार हुए। छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक शख्स फैजान ने शाहरुख को धमकी दी और उनसे 50 लाख रुपये की मांग की। यह फोन कॉल रजिस्टर्ड नंबर से आया था। शाहरुख खान ने इस मामले की सूचना अधिकारियों को दी, और जांच शुरू हुई।

कंगना रनौत

कंगना रनौत, जो अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं, इस साल भी धमकियों का शिकार बनीं। उनकी फिल्म इमरजेंसी के कारण उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिली। कंगना ने खुद इस बात का खुलासा किया कि फिल्म को लेकर उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं, जिसके कारण फिल्म की रिलीज़ में देरी हुई।

विक्रांत मैसी

फिल्म 12वीं फेल से चर्चित हुए विक्रांत मैसी को भी इस साल धमकी मिली। उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की कहानी गोधरा कांड पर आधारित थी, और इस फिल्म के कारण उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। विक्रांत ने खुद इस धमकी का खुलासा किया था और बताया कि यह धमकी फिल्म के प्रमोशन के दौरान आई थी।

अक्षरा सिंह

भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी इस साल धमकी का शिकार हुईं। 11 नवंबर की रात उन्हें एक फोन कॉल आया, जिसमें 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। धमकी मिलने के बाद, अक्षरा ने बिहार के दानापुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई और मामले की जांच शुरू की गई।

एल्विश यादव

मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव को भी इस साल धमकी मिली। उन्हें इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुए एक मैच के दौरान जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस घटना के बाद, स्टेडियम में सुरक्षा बढ़ा दी गई और एंट्री गेट्स को सील कर दिया गया।

इन धमकियों ने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री को चिंतित कर दिया है। इन सभी सेलेब्स के खिलाफ ऐसी घटनाओं के सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox