दिल्ली के गुलाबी बाग के सरकारी विद्यालय की छात्रा ने दूसरी को मारा ब्लेड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के गुलाबी बाग के सरकारी विद्यालय की छात्रा ने दूसरी को मारा ब्लेड

-लहूलुहान बच्ची को अस्पताल में कराया गया भर्ती, लंच को लेकर हुई थी बहस

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में एक सरकारी स्कूल में लंच को लेकर 9वीं कक्षा की दो छात्राओं के बीच बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी की स्कूल की छुट्टी होते ही दोनों छात्राएं एक दूसरे से भिड़ गईं। मारपीट के दौरान एक छात्रा ने अचानक ब्लेड निकालकर दूसरी छात्रा के चेहरे पर मार दिया। इसकी वजह से वह लहूलुहान हो गई। बाद में दूसरी छात्राओं ने किसी तरह से दोनों को अलग किया।

          गंभीर रूप से जख्मी छात्रा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका ईलाज जारी है। छात्रा के परिजनों ने इस मामले की पुलिस से शिकायत की है। हैरत की बात तो यह है कि स्वयं हमला करने वाली लड़की खुद इंस्टाग्राम पर वीडियों अपलोड कर देती हैं। इस घटना ने सभी बच्चियों में डर व भय का माहौल पदा कर दिया है। हालांकि इस स्कूल में यह कोई नई बात नही है आये दिन लड़कियों में स्कूल व स्कूल के बाहर लड़ाई झगड़ा होता रहता है। किसी ने इस पूरे बवाल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक्स के अलावा व्हाट्सएप पर वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।  सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।  
          शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने आरोपी छात्रा के खिलाफ धारा 308 में मामला दर्ज कर लिया है लेकिन पीड़ित छात्रा के परिजन 307 में मामला दर्ज करने की पुलिस से अपील कर रहे हैं।
       

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox