दिल्ली-एनसीआर में मानसून फिर हुआ सक्रिय, किसानों की बढ़ी चिंता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली-एनसीआर में मानसून फिर हुआ सक्रिय, किसानों की बढ़ी चिंता

- आज से बारिश का नया दौर, 29 सितंबर तक रहेगा जारी, पहली बारिश का पानी अभी भी खेतों मे खड़ा -बारिश से प्रदुषण से राहत, अभी भी साफ बनी हुई है दिल्ली-एनसीआर की हवा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। बारिश के इस नये दौर से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में यदि पूरा दिन बादल बरसते हैं तो सितंबर की बारिश पिछले 121 सालों का रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकती है। अब तक सितंबर में 404 मिमी से भी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे पहले बीते 121 सालों में सबसे अधिक 417.3 मिमी बारिश का रिकॉर्ड 1944 में दर्ज है। हालांकि बारिश के नये दौर से किसानों की चिंता बढ़ गई है लेकिन फिर भी प्रदुषण के मामले में दिल्ली की हवा साफ बनी हुई है।
                      मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में मौसमी घटनाओं के दोबारा विकसित होने के कारण 22 सितंबर को बारिश का नया दौर शुरू हो रहा है, जोकि आगामी 29 सितंबर तक जारी रहेगा। इस कड़ी में बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट के साथ तेज बारिश की संभावना है। नजफगढ़ देहात के किसानों का कहना है कि पहले हुई बारिश का पानी अभी खेतों खड़ा है और अब अगर सितंबर के आखिरी में बारिश हुई तो उन्हे गोभी व सरसों व गेंहू की फसलों में नुकसान उठाना पड़ेगा। दिचाउं गांव में तो अभी भी करीब 250 एकड़ फसल जलमग्न है और सरकार किसानों की समस्या पर बिल्कुल भी ध्यान नही दे रही है।
                     मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए यलो अलर्ट की संभावना जताई थी। इस कड़ी में दोपहर तक सूरज के कड़े तेवर रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और दिल्ली के विभिन्न इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। सुबह नौ बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक 3.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। कुछ देर की बारिश से ही दिन में दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर हल्का जलजमाव भी रहा। हालांकि, कुछ देर बाद ही पानी की निकासी हो गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 35.6 व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 55 से 89 फीसदी रहा। दिल्ली के रिज इलाके में सबसे अधिक 17.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
                     दिल्ली-एनसीआर की हवा मंगलवार को भी संतोषजनक श्रेणी में रही। अगले 24 घंटों में बारिश होने की स्थिति में हवा की गुणवत्ता और भी साफ हो सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 83 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 92, गाजियाबाद 95, ग्रेटर नोएडा का 92, गुरुग्राम का 74 व नोएडा का एक्यूआई 74 रहा। सफर इंडिया के मुताबिक, हवा में पीएम 10 का स्तर 80 व पीएम 2.5 का स्तर 31 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox