दिल्ली में मौसम का बदला मिजाज.. यूपी में भीषण गर्मी ने ली चार लोगों की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में मौसम का बदला मिजाज.. यूपी में भीषण गर्मी ने ली चार लोगों की मौत

-दोपहर के बाद अचानक मौसम का बदला मिजाज

नई दिल्ली/अनिशा चौहान/ –  इन दिनों राजधानी दिल्ली और दिल्ली के आसपास के इलाके की जनता तपती गर्मी से झुलस रही है। लेकिन 1 जून को दोपहर के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दरअसल, बाहरी दिल्ली में धूल भरी आंधी चल रही है तो वहीं राजधानी से सटे गुरुग्राम में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई।

वहीं मौसम विभाग ने पहले ही संभावना जताई थी कि जून महीने के पहले दो दिन दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद दिल्ली की जनता को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है। दिल्ली में बारिश और आंधी के बाद न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बाराबंकी में चार की मौत

यूपी के बाराबंकी में भीषण गर्मी की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है। दरअसल,1 जून को मिर्जापुर के बाद बाराबंकी में गर्मी के कारण 4 लोगों के मौत की खबर है। हालांकि प्रशासन इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा है कि इन लोगों की मौत गर्मी से ही हुई है।इन मरने वालों में दरोगा सहित तीन और लोग शामिल हैं। रामनगर में पीआरवी दरोगा एक किलोमीटर तक पैदल चले फिर पैदल चलने के वजह से उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दरोगा की मौत हो गई है।

 इन राज्यों में भी हुई मौत

वहीं इससे पहले भीषण गर्मी और हीटवेव की वजह से बिहार के औरंगाबाद में 12 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं 20 से ज्यादा लोग अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। ओडिशा के राउरकेला में भी गर्मी की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं झारखंड में भी हीटवेव ने चार जानें ले ली। दूसरी तरफ राजस्थान में 5 लोगों की मौत हो गई। बता दें, राजस्थान में गर्मी से मरने वालों की संख्या 50 से ज्यादा हो चुकी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox