
मानसी शर्मा /- भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ रही है, और इसका सकारात्मक प्रभाव नौकरी के अवसरों पर भी साफ देखा जा सकता है। मैनपावरग्रुप के हालिया ‘एम्प्लॉयमेंट आउटलुक सर्वे’ के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर 2024 की तिमाही में भारत का हायरिंग आउटलुक सबसे मजबूत है, और यह जुलाई-सितंबर की तुलना में 7 प्रतिशत ऊपर है।
त्योहारी सीजन में बढ़ेगा भर्ती का आंकड़ा
रिपोर्ट में बताया गया है कि त्योहारी सीजन के मद्देनजर कंपनियां भर्ती में तेजी ला रही हैं। वित्तीय और रियल एस्टेट सेक्टर 47 प्रतिशत के साथ हायरिंग आउटलुक में सबसे आगे हैं। इसके बाद आईटी सेक्टर (46 प्रतिशत), औद्योगिक और सामग्री (36 प्रतिशत), और उपभोक्ता वस्त्र एवं सेवाएं (35 प्रतिशत) का नंबर आता है। उत्तर भारत में ग्रोथ आउटलुक 41 प्रतिशत के साथ सबसे ऊँचा है, जबकि पश्चिमी भारत 39 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है।
स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान
रिपोर्ट में यह भी उल्लेखित किया गया है कि सरकार ने बाजार की मांग को पूरा करने के लिए स्किल डेवलपमेंट पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है। इससे भारत अपनी आर्थिक समृद्धि के साथ बेरोजगारी दर को तेजी से कम कर सकेगा और उभरती हुई इंडस्ट्री की मांगों को पूरा करने के लिए एक कुशल वर्कफोर्स तैयार करेगा।
हालांकि, हेल्थकेयर और लाइफ साइंस इंडस्ट्री का आउटलुक पिछली तिमाही की तुलना में -6 प्रतिशत है, बाकी सभी सेक्टरों का आउटलुक सकारात्मक बना हुआ है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मांग और आपूर्ति के बीच टैलेंट की कमी का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है, जो भविष्य में एक महत्वपूर्ण चुनौती हो सकती है।





More Stories
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिवाली पर नोएडा में फायर विभाग अलर्ट, 30 संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होंगी फायर बाइक और गाड़ियां
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण