मानसी शर्मा /- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. खतौली में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि पति ने अपने दोस्तों के सामने मेरे साथ गंदा काम किया. इस दौरा उसने अश्लील वीडियो बना लिया और इसे वायरल करने की धमकी दी.
पीड़िता और उसके परिवार के लोग सोमवार को कोतवाली पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. पीड़िता ने ससुराल वालों पर परिवार के लोगों को झूठे केस में फंसाने का भी आरोप लगाया है. पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी लगभग दो महीने पहले एक रिश्तेदार युवक से हुई थी.
शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उन्हें परेशान करने लगे. पीड़िता का कहना है कि हाल ही में पति ने अपने दोस्तों के सामने उनके साथ गलत हरकत की और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी. विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया गया.
किसी तरह से ससुराल वालों के चंगुल से बाहर निकलकर उसने मायके पहुंचकर अपने परिवार को सारी बातें बताईं. पिछले एक महीने से पीड़िता और उसके परिवार वाले कोतवाली के चक्कर काट रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की.


More Stories
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
नेपाल : ‘मिस नेपाल’ से सफ़र शुरू हुआ आज रेस्क्यू ऑपरेशन में उड़ान भर रही है पहली हेलीकाप्टर पायलट प्रिया अधिकारी
ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन, महापौर शम्भू पासवान ने की शिरकत