ड्रीम इलेवन में दरोगा जी को भारी पड़ गया डेढ़ करोड़ जीतना, मिल गया सस्पेंशन लैटर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ड्रीम इलेवन में दरोगा जी को भारी पड़ गया डेढ़ करोड़ जीतना, मिल गया सस्पेंशन लैटर

मानसी शर्मा /- मुंबई में लोकप्रिय ऑनलाइन फैंटेसी गेमिंग एप ड्रीम 11 पर गेम खेलना एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर को महंगा पड़ गया है। इधर दरोगा जी ने ड्रीम इलेवन पर डेढ़ करोड़ जीते और दूसरी ओर डेढ़ करोड़ जीतते ही विभाग ने उन्हें सस्पेंशन लैटर थमा दिया। देशभर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

बता दें कि डेढ़ करोड़ रुपये जीतने वाले पिंपरी चिंचवड़ के सब इंस्पेक्टर सोमनाथ जेंडे को निलंबित कर दिया गया है। सोमनाथ को ड्यूटी में लापरवाही, सिविल सर्विस कंडक्ट रूल का उल्लंघन और वर्दी में जीत पर मीडिया से बात कर जुए का प्रचार करने के आरोप में निलंबित किया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सोमनाथ ने डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम जीता था। हालांकि यह धनराशि जीतने के कुछ दिन बाद ही उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई और उनसे पूछताछ भी की गई।

पैसा जीतने के बाद सोमनाथ ने कहा था कि 1.5 करोड़ रुपये को लेकर मुझे लगा कि कोई पैसा नहीं मिलेगा, लेकिन मेरे खाते में रुपये आए हैं। उनका कहना था कि वह इस पैसे का उपयोग अपने घर का लोन चुकाने में करेगा। एफ डी करवाएगा और इससे प्राप्त ब्याज का उपयोग अपने बच्चों की शिक्षा के लिए करेंगा। पिंपरी चिंचवड़ के एसीपी सतीश माने ने कहा था कि क्या कोई पुलिस विभाग में काम करते हुए ऐसे ऑनलाइन गेम में भाग ले सकता है? क्या यह नियमों का पालन है? क्या यह गेम कानूनी है? क्या कोई इस तरह से प्राप्त धन के बारे में मीडिया में बात कर सकता है? क्या यह सब नियमों के तहत है? इस सबकी जांच की जाएगी। डीसीपी स्वप्ना गोरे को जांच दी गई है और रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox