टैक्स स्लैब में हुआ बड़ा बदलाव, जाने टैक्स दरें..

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टैक्स स्लैब में हुआ बड़ा बदलाव, जाने टैक्स दरें..

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश कर दी है। बजट में कई चीजों को सस्ता किया गया है तो वहीं, कई वस्तुओं को कर मुक्त कर दिया गया है। बजट में लेदर और मोबाइल जैसी सुविधाओं पर जनता को राहत दी गई है। वहीं, वित्त मंत्री ने सोना और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है. हालांकि, जैसे-जैसे वित्त मंत्री बजट पढ़ती गई, शेयर मार्केट का ग्राफ गिरता चला गया। बता दें, सरकार ने टैक्स स्लैब में भी बदलाव किया है।

सोना और चांदी होगा सस्ता?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोना, चांदी और प्लेटिनम पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है। जिसके बाद दोनों ही चीजों के दाम कम होना तय है। इसके अलावा कैंसर की दवा भी सस्ती होने वाली है। मोबाइल चार्जर, चमड़े से बनी वस्तुएं भी सस्ती होगी। साथ ही मछली का भोजन और रसायन पेट्रोकेमिकल के दामों को भी कम किया गया है. हालांकि, बजट में अधिक चीजों पर कोई राहत नहीं दी गई है। लंबे समय से पेट्रोल और डीजल को जीएसटी में शामिल करने की मांगों को एक बार फिर दरकिनार कर दिया गया है.

टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव

0-3 लाख की आय पर कोई टैक्स नहीं

3 से 7 लाख की आय पर 5 प्रतिशत टैक्स

7 से 10 लाख की आय पर 10 प्रतिशत टैक्स

10-12 लाख की आय पर 15 प्रतिशत टैक्स

12-15 लाख की आय पर 20 प्रतिशत टैक्स

15 लाख से ज्यादा पर 30 प्रतिशत टैक्स

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox