झुग्गीवासियों के समर्थन में उतरीं पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, बुलडोजर कार्रवाई का किया विरोध

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झुग्गीवासियों के समर्थन में उतरीं पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, बुलडोजर कार्रवाई का किया विरोध

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती आतिशी आज नंगली डेयरी झुग्गी बस्ती पहुँचीं, जहाँ उन्होंने झुग्गियों पर चल रही बुलडोजर कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। आतिशी ने स्थानीय लोगों के साथ खड़े होकर प्रशासन की इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण और अमानवीय बताया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और उसके नेता समाज के सबसे कमजोर और वंचित वर्ग के साथ मजबूती से खड़े हैं। उनका साफ कहना था कि “हम किसी को भी बेघर नहीं होने देंगे।”

आतिशी का झुग्गीवासियों के बीच पहुँचना यह दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता सिर्फ भाषणों तक नहीं, बल्कि जमीन पर भी है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि जब तक न्याय नहीं मिलता, यह लड़ाई जारी रहेगी।

जनता के हक की लड़ाई अभी रुकी नहीं है यह लगातार जारी रहेगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox