झाड़ियों में संदिग्ध हालत में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, पुलिस जांच में जुटी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झाड़ियों में संदिग्ध हालत में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, पुलिस जांच में जुटी

अनीशा चौहान/-  हल्द्वानी-रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब राहगीरों ने हाईवे किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। यह घटना एस-बैंड के आगे की बताई जा रही है, जहाँ जंगल के पास शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। राहगीरों ने इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पहचान कौशल कुमार सती के रूप में हुई है, जो जज फार्म, हल्द्वानी के निवासी थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे। घटनास्थल के पास ही उनकी स्कूटी भी खड़ी मिली है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वे स्वयं स्कूटी से वहाँ पहुंचे थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस दुर्घटना, आत्महत्या या किसी आपराधिक साजिश जैसे सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी ठोस कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox