नई दिल्ली/– हाल ही में जारी हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम यानी जेईई सेशन-1 का रिजल्ट में पीडब्ल्यू (फिजिक्स वाला) के छात्र चिंताला कार्तिकेय कृष्णा ने 99.96 प्रतिशत हासिल किए है। पीडब्ल्यू की ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से 300 से अधिक छात्रों ने परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
तेलंगाना के चिंताला कार्तिकेय कृष्णा ने कहा, “ अलख सर के मार्गदर्शन और कक्षाओं के कारण 99.96 प्रतिशत हासिल किया है। मॉक टेस्ट पेपर हल करने के अलावा, मैंने परीक्षा की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताबों का भी अध्ययन किया है। इसके साथ ही मैं आईआईटी बॉम्बे में दाखिले के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं।” पीडब्लू के होनहार टॉपर्स में यक्कलदेवरा वेंकट श्री आदित्य ने 99.94 पर्सेंटाइल, जैनम रवानी ने 99.92 पर्सेंटाइल, अनिकेत गुप्ता ने 99.89 पर्सेंटाइल के साथ वर्चस्व कायम रखा हैं।
जे.ई.ई. मेन पास करने वाले छात्र बी.टेक. और बी.ई. के इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लेने के पात्र हैं। जेईई मेन्स परिणाम 2022 के तहत शीर्ष 2.5 लाख रैंक धारक जेईई एडवांस 2022 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। फिलहाल छात्रों को मेरिट लिस्ट और कट ऑफ लिस्ट का बेसब्री से इंतजार है। 11 जुलाई 2022 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम यानी जेईई सेशन-1 का रिजल्ट जारी किया है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद
तेहरान पर टेक्नोलॉजी की नजर! हर मूवमेंट पर रखी जा रही थी निगाह!