“जाति जनगणना पर राहुल गांधी पर बरसे मनोज तिवारी, पूछा– बताएँ अपनी जाति

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“जाति जनगणना पर राहुल गांधी पर बरसे मनोज तिवारी, पूछा– बताएँ अपनी जाति

अनीशा चौहान/- दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने जाति जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना होने पर राहुल गांधी को भी अपनी जाति सार्वजनिक करनी पड़ेगी। तिवारी ने कहा, “फिर सारा भेद खुल जाएगा और पूरी दुनिया को पता चल जाएगा कि वह किस जाति से हैं।”

मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर धार्मिकता को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सिर्फ दिखावे के लिए धार्मिकता का प्रदर्शन करते हैं, जबकि उनकी आस्था वास्तव में सनातन धर्म में नहीं है। तिवारी ने कहा, “राहुल गांधी हमेशा हिन्दू विरोधी बयान देते हैं और यह सिर्फ ढोंग है।”

“रामचरितमानस हर घर तक पहुंचाएंगे” – मनोज तिवारी
मनोज तिवारी ने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने श्रीराम को काल्पनिक बताया था। तिवारी ने इस बयान को हिन्दू विरोधी सोच का उदाहरण बताया और कटाक्ष करते हुए कहा, “राहुल गांधी को उनकी हिन्दू विरोधी सोच मुबारक।”

उन्होंने जानकारी दी कि बुराड़ी क्षेत्र में ‘मानव सेवा शिक्षा संस्थान’ के तत्वावधान में ‘हस्तिनापुर शिव महापुराण कथा’ का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा, “हमने यह संकल्प लिया है कि शिव और राम की भावना को घर-घर पहुंचाया जाएगा। 21 से 27 मई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग भाग लें और पुण्य अर्जित करें।”

जाति जनगणना पर सियासी बयानबाज़ी तेज
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में जाति जनगणना कराने का निर्णय लिया है। इस फैसले से राष्ट्रीय राजनीति में बहस तेज हो गई है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य क्षेत्रीय दल इस फैसले को अपनी विचारधारा की जीत बता रहे हैं। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उन्हें जातिगत आंकड़ों की ज़रूरत क्यों नहीं महसूस हुई। भाजपा का तर्क है कि विपक्ष में रहते हुए तो जातिगत जनगणना की बात करते हैं, लेकिन सत्ता में आकर इसे नज़रअंदाज़  करते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox