मानसी शर्मा /- उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव को लेकर गहमागहमी शुरु हो गई है। तमाम दलों ने सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में अपनी ताकत झोंक दी है। इस बीच शुक्रवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मीरापुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वो जमकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे। सीएम योगी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में धारा 370 पर लाए प्रस्ताव के सहारे कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस और सपा के नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए।
सीएम योगी ने कहा कि आपने हाल ही में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पारित प्रस्ताव देखा होगा जिसमें उन्होंने कहा है कि वे अनुच्छेद 370 को पुनः लागू करेंगे, इसका मतलब है कि जिस आतंकवाद की जड़ अनुच्छेद 370 है जिसे 5 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के इस प्रस्ताव पर बोलना चाहिए।
फिलिस्तीन का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि धारा 370 आतंकवाद की जड़ है जम्मू कश्मीर की संस्थाओं पर इन सबके मुंह क्यों बंद हैं। फिलिस्तीन और पाकिस्तान पर आंसू बहाने वाले अब क्यों चुप हैं। सपा-कांग्रेस झूठ बोलते हैं। यूपी में 20 नवंबर को चुनाव है हमें चूकना नहीं है। अफवाहों से बचकर रहना है और 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों को याद रखना है, जब मुजफ्फरनगर दंगों की आग में झुलस रहा था।
सपा पर साधा निशाना
सीएम योगी ने जनता के बीच से आ रहे एक नारे का जिक्र करते हुए कहा कि 2012-2017 के बीच एक नारा चलता था, ‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई।’ सीएम योगी ने कहा कि आज मैं ये कह सकता हूं कि ‘जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई’। आपने देखा होगा इनके कारनामों को, अयोध्या में नजारा आपने देखा होगा, कन्नौज में देखा होगा, ये नया ब्रांड है समाजवादी पार्टी का..इनको लोकलाज नहीं है। सपा के सोशल मीडिया हैंडल देखो देखिए किस तरह की छोटी सोच और घटिया मानसिकता दिखती हैं।


More Stories
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण
मथुरा हिंसा में बड़ा खुलासा: फायरिंग, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ा तनाव
खीर सेरेमनी के साथ दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत
आरजेएस पीबीएच का बड़ा संदेश: युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान