‘जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई’, मीरापुर में विपक्ष पर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई’, मीरापुर में विपक्ष पर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

मानसी शर्मा /-   उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव को लेकर गहमागहमी शुरु हो गई है। तमाम दलों ने सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में अपनी ताकत झोंक दी है। इस बीच शुक्रवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मीरापुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वो जमकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे। सीएम योगी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में धारा 370 पर लाए प्रस्ताव के सहारे कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस और सपा के नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए।

सीएम योगी ने कहा कि आपने हाल ही में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पारित प्रस्ताव देखा होगा जिसमें उन्होंने कहा है कि वे अनुच्छेद 370 को पुनः लागू करेंगे, इसका मतलब है कि जिस आतंकवाद की जड़ अनुच्छेद 370 है जिसे 5 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के इस प्रस्ताव पर बोलना चाहिए।

फिलिस्तीन का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि धारा 370 आतंकवाद की जड़ है जम्मू कश्मीर की संस्थाओं पर इन सबके मुंह क्यों बंद हैं। फिलिस्तीन और पाकिस्तान पर आंसू बहाने वाले अब क्यों चुप हैं। सपा-कांग्रेस झूठ बोलते हैं। यूपी में 20 नवंबर को चुनाव है हमें चूकना नहीं है। अफवाहों से बचकर रहना है और 2013 के मुजफ्फरनगर  दंगों को याद रखना है, जब मुजफ्फरनगर दंगों की आग में झुलस रहा था।

सपा पर साधा निशाना

सीएम योगी ने जनता के बीच से आ रहे एक नारे का जिक्र करते हुए कहा कि 2012-2017 के बीच एक नारा चलता था, ‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई।’ सीएम योगी ने कहा कि आज मैं ये कह सकता हूं कि ‘जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई’। आपने देखा होगा इनके कारनामों को, अयोध्या में नजारा आपने देखा होगा, कन्नौज में देखा होगा, ये नया ब्रांड है समाजवादी पार्टी का..इनको लोकलाज नहीं है। सपा के सोशल मीडिया हैंडल देखो देखिए किस तरह की छोटी सोच और घटिया मानसिकता दिखती हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox