दिल्ली/सिमरन मोरया/- राजधानी दिल्ली की सड़कें तो वैसे ही पूरे देश के लिए किसी नजीर से कम नहीं, लेकिन सरकार ने इसमें और सुधार करने की तैयारी कर ली है। नई योजना के तहत राजधानी की करीब 415 किलोमीटर लंबी सड़कों को मक्खन की तरह बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से केंद्रीय सड़क निधि (CRF) से 950 रुपये की मदद मांगी है। फिलहाल इन सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत का काम पहले ही शुरू किया जा चुका है।
दिल्ली सरकार ने यह रकम लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्ल्यूडी (PWD) के अंतर्गत आने वाली राजधानी की लगभग 415 किलोमीटर की सड़कों की मरम्मत और मजबूती के लिए मांगी गई है। पीडब्ल्यूडी के तहत दिल्ली की करीब 1,400 किलोमीटर की सड़कें आधी हैं। इसमें से 415 किलोमीटर की सड़कों को सुधारने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और सालभर के अंदर इन सड़कों को सुधारा जा सकेगा। इसके बाद दिल्ली के कई इलाकों में अच्छी सड़कें होने से जाम की समस्या से भी निजात मिल सकेगी।

8 साल से खराब है हालत
दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि राजधानी की कई सड़कें पिछले 7-8 साल खराब हैं। इन सड़कों में गड्ढे बने हैं और इनकी परतें टूट चुकी हैं, जिससे अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने बताया कि दिल्ली की पिछली सरकार ने केंद्र सरकार की ओर से दी गई मदद का लाभ नहीं उठाया और जनता को भी इससे काफी परेशानी हुई।
100 किमी सड़क पर चल रहा काम
ऐसा नहीं है कि दिल्ली सरकार सड़कों की मरम्मत का काम तभी शुरू करेगी, जबकि केंद्र सरकार उसे पैसे उपलब्ध कराएगी। पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस पर अभी से काम शुरू कर दिया है। फरवरी 2025 में सरकार बनने के बाद से ही दिल्ली का पीडब्ल्यूडी विभाग इस पर जुटा हुआ है। अभी तक सरकार के अधीन 150 किलोमीटर की सड़कें मरम्मत के तहत आ चुकी हैं। इसमें से 100 किलोमीटर सड़क की मरम्मत का काम जारी है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। सरकार का कहना है कि मार्च, 2026 तक राजधानी की 500 किलोमीटर की सड़कों का मरम्मत पूरा कर लिया जाएगा।
इन इलाकों को मिलेगा फायदा
राजधानी की 500 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत होने से दर्जनों इलाकों में रहने वालों को इसका फायदा मिलेगा। इससे न सिर्फ जाम की समस्या खत्म करने में मदद मिलेगी, बल्कि एक जगह से दूसरी जगह जाना और ईंधन व समय बचाना भी आसान हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, मथुरा रोड, महरौली-बदरपुर रोड, महरौली-गुरुग्राम रोड, अफ्रीका एवेन्यू, बारापुला रोड, नजफगढ़ की सभी सड़कें और फ्लाईओवर भी शामिल हैं।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद