जम्मू-कश्मीर: पुंछ में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर/अनीशा चौहान/-  जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सुरक्षाबलों ने एक ऑपरेशन में दो आतंकवादियों को मार गिराया। सेना के अनुसार, इस क्षेत्र में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर संयुक्त अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने तत्परता दिखाई और दोनों आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। सूचना अनुसार मारे गए आतंकवादी पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सुरक्षाबलों द्वारा ढेर किए गए तीन आतंकियों के टीआरएफ (द रेसिस्टेंस फ्रंट) से जुड़े होने की पुष्टि सेना ने की है। इनमें लश्कर-ए-तैयबा का कुख्यात आतंकी मूसा भी शामिल बताया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद ड्रोन के जरिए आतंकियों के शवों का पता लगाया गया, और ड्रोन फोटोग्राफी से उनकी पहचान की पुष्टि की गई। यह कार्रवाई सुरक्षाबलों की सतर्कता और आतंकवाद के खिलाफ उनकी प्रभावी रणनीति को दर्शाती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox