जम्मू-कश्मीर को लेकर बड़े फैसले लेगी केंद्र सरकार, कवायद हुई तेज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जम्मू-कश्मीर को लेकर बड़े फैसले लेगी केंद्र सरकार, कवायद हुई तेज

मानसी शर्मा /-   जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार बड़ा फैसला लेने जा रही है। अब बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिया जा सकता है। इसको लेकर केंद्र सरकार की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।

बता दें कि बुधवार यानी 23अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अबदुल्ला और गृह मंत्री अमित शाह के बीच बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिया जा सकता है। इससे पहले उमर अबदुल्ला कैबिनेट ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाने के लिए प्रस्ताव पास किया था। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी थी।

सीएम उमर ने दिया था बयान

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम उमर अबदुल्ला ने बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था कि यह एक शिष्टचार मुलाकात थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर को लेकर भी बात हुई है। अब बताया जा रहा है कि उमर अबदुल्ला पीएम मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। मुलाकात के दौरान उमर अबदुल्ला जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देने की मांग कर सकते हैं।                          

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का विशेष सत्र        

बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा का सत्र चार नवंबर को बुलाया जाएगा। सत्र को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा संबोधित करेंगे। इससे पहले कई राजनीतिक दलों ने उमर कैबिनेट के प्रस्ताव पर सवाल खड़े किए थे। प्रस्ताव को लेकर कहा गया था कि इसमें राज्या का दर्जा देने का जिक्र तो है लेकिन, 370 का कहीं जिक्र नहीं हुआ है। जिसके बाद राजनीतिक दलों ने कहा था कि यह प्रस्ताव सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के विचार के विपरीत है। अब देखना होगा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर को लेकर क्या फैसले लेती है?

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox