जनपंचायत में उठी पालम विधानसभा की जल संकट की गंभीर समस्याएं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जनपंचायत में उठी पालम विधानसभा की जल संकट की गंभीर समस्याएं

-जनपंचायत ने दी जल बोर्ड को चेतावनी

पालम/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मधु विहार में आयोजित पाँचवीं जनपंचायत में जल आपूर्ति एवं सीवर व्यवस्था से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय निवासियों ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के अध्यक्ष श्री रणबीर सोलंकी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि जल बोर्ड द्वारा शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो क्षेत्रवासी जल बोर्ड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन व घेराव के लिए बाध्य होंगे।
 इस संबंध में श्री सोलंकी ने कहा कि “प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छ जल व स्वच्छता प्राप्त करना उसका अधिकार है, और प्रशासन का दायित्व है कि वह यह सुनिश्चित करे। परंतु पालम विधानसभा क्षेत्र में इन आवश्यक सेवाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है।“


 बता दें कि पालम गांव, पालम एक्सटेंशन, मधु विहार, राजापुरी, भरत विहार, ईस्ट राजापुरी, विश्वास पार्क, टी एक्सटेंशन, महावीर एन्क्लेव सहित आसपास के क्षेत्रों में सीवर ओवरफ्लो एवं पीने के पानी की आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। क्षेत्रीय नागरिकों एवं आरडब्ल्यूए द्वारा कई बार जल बोर्ड से अनुरोध किए गए, परंतु अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।

जन पंचायत में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो जल बोर्ड कार्यालय का घेराव कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधियों में आरडब्ल्यूए मधु विहार के महासचिव श्री जगदीश नैनवाल, पूर्व प्रधान श्री शशिधरन नायर,प्रेम मालिक, सतबीर प्रधान, डी के शर्मा, डी के सैनी, हरिओम शर्मा ,श्री आर.डी. अग्रवाल, श्री सुरेश गलियान, श्री हरिश्चंद्र राय, श्री हरिराज चौहान, श्री प्रेम प्रभाकर एवं श्री शिवमंगल यादव आदि शामिल थे।

प्रमुख मांगे इस प्रकार हैंः
1. मधु विहार वार्ड एवं उसके सातों ब्लॉकों में सीवर पिटों की मरम्मत एवं टूटे ढक्कनों को बदला जाएं।
2. आधुनिक सफाई उपकरणों द्वारा नियमित रूप से सीवर की सफाई करवाई जाए।
3. डीप सीवर सिस्टम का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।
4. क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
5. पालम गांव के जाट चौपाल से श्मशान भूमि तक सीवर पिटों की मरम्मत व टूटे हुए ढकनों को बदला जाए।
6. बाटा चौक से दादादेव मंदिर तक सीवर की नियमित सफाई करवाई जाए।
7. पालम एक्सटेंशन के सतनारायण मंदिर के पास लगभग
तीन साल पहले पीने के पानी की पाइपलाइन डाली गई थी। उसे तत्काल मेन लाइन से जोड़ा जाए ताकि पालम गांव एवं पालम एक्सटेंशन जी ब्लॉक को पीने का पानी मिल सके।
8. सत्यनारायण मंदिर के पास से जी- 23 तक सीवर स्तर को नीचे किया जाए ताकि पालम गाँव की सीवर ओवरफ्लो की समस्या समाप्त हो।
9. डी ब्लॉक शहीद रामफल चौक के पास 90 मीटर पेयजल पाइप डाली जाए।
10. पाइपलाइन के अवैध कनेक्शन को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र संज्ञान नहीं लिया गया, तो आगामी दिनों में निर्णायक आंदोलन किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox