गाजियाबाद में किया गया पत्रकार सम्मेलन 2025 का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गाजियाबाद में किया गया पत्रकार सम्मेलन 2025 का आयोजन

-डिंग डिजिटल मीडिया फेडरेशन एवं भारत न्यूज ने किया स्थानिय पत्रकारों का सम्मान

गाजियाबाद/यूपी/शिव कुमार यादव/- राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के भोपुरा में डिजिटल मीडिया फेडरेशन व भारत न्यूज के संयुक्त तत्वाधान में न्यू इंडिया कैंपस परिसर में पत्रकार सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया। इस पत्रकार सम्मेलन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय पत्रकारों को मुख्य धारा में लाने व उनके आर्थिक और सामाजिक उत्थान संबंधी कार्य करने के लिए एक रोड मैप को तैयार करना था।
 यह देश में एक ऐसा पहला कदम था जो स्थानीय पत्रकारों के उत्थान की दृष्टि से उठाया गया। इससे पहले स्थानीय पत्रकारों के उत्थान के लिए ऐसा कोई आयोजन पहले कभी देखने को नहीं मिला।

न्यू इंडिया कैंपस परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी व राष्ट्रीय विकास गति नामक मैगज़ीन के मुख्य संपादक श्री एम. के. राजपूत ने की साथ ही कार्यक्रम का आयोजन भारत न्यूज के संपादक श्री मनीष कुमार सूर्यवंशी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर निदेशक रामजी लाल जांगिड उपस्थित रहे जो कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (भारत सरकार) के कोर्स डायरेक्टर पद पर रहे है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्थानीय पत्रकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और उनसे पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष तरीके से कार्य करने की अपील भी की गई। कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ साथ कई समाजसेवी व सरकारी अफसरों ने भी शिरकत की। साथ ही मंच से अपने अपने विचार भी पत्रकारों के समक्ष रखे।

श्री महेंद्र कुमार राजपूत ने पत्रकारों के समक्ष अपने न्यू इंडिया विजन को रखा और देश को आगे बढ़ाने की बात कही। साथ ही अपने संबोधन में उन्होंने देश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर जोर देने की बात भी कही। वहीं डिजिटल मीडिया फेडरेशन के अध्यक्ष व भारत न्यूज के संपादक मनीष कुमार सूर्यवंशी ने पत्रकारों को मंच से निष्पक्ष व निडर पत्रकारिता करने की बात कही।
 देखने में आया है कि ऐसा देश में पहली बार हुआ है जब किसी ने स्थानीय पत्रकारों को सम्मानित करने व ग्राउंड पर रहकर उनके कार्य करने की सराहना की है।  साथ ही मंच से सरकार के समक्ष उनकी बाते पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। अक्सर ग्राउंड पर रहकर कार्य करने वाले स्थानीय पत्रकारों को सरकार की तरफ से कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई जाती जबकि वह दिन रात ग्राउंड पर रहकर खबरें करते है और उनके अपने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म या समाचार पत्रों में प्रकाशित करते है। ऐसे में इस तरह के पहले आयोजन से पत्रकारों में भी नई उमंग देखने को मिली।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox