मानसी शर्मा /- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के घने जंगलों में आज सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे अभूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। मौके से एक AK-47 राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
पुलिस के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की टीम ने सुबह सर्चिंग अभियान शुरू किया था। जैसे ही जवान घने जंगलों में पहुंचे, नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। हालांकि, उनकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है, लेकिन बरामद हथियार और सामग्री से अंदेशा है कि वे हार्डकोर कैडर थे।
घटनास्थल से मिले विस्फोटकों और अन्य वस्तुओं से यह संकेत भी मिल रहा है कि नक्सली किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। साथ ही बरामद भोजन और प्रचार सामग्री से यह स्पष्ट होता है कि वे जंगलों में लंबे समय तक छिपने की योजना बना रहे थे।
खुशखबरी यह है कि इस मुठभेड़ में कोई भी सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ है। वहीं, इलाके में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिसके चलते सर्च ऑपरेशन सतर्कता के साथ जारी है।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई