
मानसी शर्मा /- याद है बॉलीवुड की वो चर्चा में रही लव स्टोरी, जहां एक हसीना और एक ठग थे?
जी हां, हम बात कर रहे हैं ठग सुकेश चंद्रशेखर और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की कथित प्रेम कहानी की। सुकेश पर 200 करोड़ की ठगी के आरोप हैं और इस मामले में जैकलीन का नाम भी सामने आया है। उन्होंने अपने पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में PMLA के तहत दर्ज मामले को रद्द करने की याचिका दायर की थी।
लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने जैकलीन की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि वे उचित समय पर फिर याचिका कर सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जटिलता पर जोर देते हुए कहा कि करीबी लोगों के बीच उपहार और अपराध की स्थिति को समझना कानूनी रूप से मुश्किल है। जैकलीन के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि जैकलीन का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है, और वे सुकेश की ठगी से अनजान थीं। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद जैकलीन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। वे आरोपों को झूठा बताती हैं और गिरफ्तारी से राहत मांग रही हैं।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
योगी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास