
मानसी शर्मा /- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को एक पत्र लिखा है। पीसीबी ने BCCIको भारतीय टीम की चैंपियंस ट्रॉफी में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पत्र लिखा है। PCB ने एक प्रपोजल देते हुए कहा कि टीम इंडिया अपना हर मैच खेलकर भारत लौट सकती है और इसमें पाकिस्तानी बोर्ड उनकी मदद करेगा।
पत्र में क्या लिखा गया?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया की सुरक्षा को लेकर BCCIको एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने एक अजीबो-गरीब सुझाव दिया है। इस पत्र में PCBकी तरफ से लिखा गया कि अगर भारतीय टीम सुरक्षा को देखते हुए पाकिस्तान में नहीं रहना चाहती या हर मैच के बाद वापस चंडीगढ़ या नई दिल्ली लौटना चाहती है। तो बोर्ड उनकी मदद करेगा। आपको बता दें, भारत के आखिरी 2 मुकाबलों के बीच एक सप्ताह का गैप है। इसलिए PCBने उनकी सुपक्षा को देखते हुए ये सुझाव दिया है।
अगले साल खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का मैच
भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे पर अंतिम फैसला भारत सरकार ही करेगी। हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान यात्रा के दौरान भारतीय टीम के अगले पाकिस्तान में खेली जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की शिरकत करने के मद्देनजर कई बड़े फैसले किए है। 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 के बीच टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान सहित 8 टीमों भाग लेंगी।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
क्या समाजवादी पार्टी को फिर चोट देगी बीजेपी?
4×400 मीटर रिले में बेटियों का कमाल
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान