देहरादून/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों से पहले सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है और यह लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है।
माहरा ने दावा किया कि 12 जुलाई को निर्वाचन आयोग द्वारा लिखी गई चिट्ठी इस बात का प्रमाण है कि चुनाव प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने कहा कि धारा 9 की उपधारा 6 और 7 का स्पष्ट उल्लंघन हुआ है, जिसकी ओर हाईकोर्ट की टिप्पणी भी संकेत करती है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जिस प्रकार पहले निकाय चुनावों में हस्तक्षेप हुआ था, वैसी ही कोशिशें अब पंचायत चुनावों में की जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर इस प्रकार दबाव डाला गया, तो इसका प्रभाव प्रदेश की राजनीतिक पारदर्शिता और निष्पक्षता पर पड़ेगा।
करण माहरा ने चुनाव आयोग से मांग की कि वह अपने संवैधानिक दायित्वों का पालन करते हुए निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें, ताकि आमजन का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद