चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को मिली Z कैटेगरी की सिक्योरिटी, IB रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने लिया फैसला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को मिली Z कैटेगरी की सिक्योरिटी, IB रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने लिया फैसला

मानसी शर्मा / – गृह मंत्रालय नेइंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को z कैटेगरी की सुरक्षा दी है। बता दें, इस समय TMC के साथ-साथ कई राजनीतिक पार्टियां हंगामा कर रही है। इसको नजर में रखते हुए IB की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट आई थी जिसकी वजह से मुख्य चुनाव आयुक्त को सुरक्षा दी है।

क्या होता है Z कैटेगरी की सुरक्षा में

Z कैटेगरी की सुरक्षा में 33 सुरक्षागार्ड होंगे और वीआईपी के घर पर आर्म्ड फोर्स के 10 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड रहते हैं। इसके अलावा 6 राउंड द क्लॉक पीएसओ, 12 तीन शिफ्ट में आर्म्ड स्कॉर्ट के कमांडो, 2 वॉचर्स शिफ्ट में और 3 ट्रेंड ड्राइवर राउंड द क्लॉक मौजूद रहते हैं।

7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

भारत में इस वक्त चुनावी मोड़ में जा चुका है। इस साल देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसकी शुरूआत 19 अप्रैल को पहले चरण से होगी। वहीं, बाकी चरणों की बात करें तो 26 अप्रैल को दूसरा, 7 मई कोतीसरा, 13 मई को चौथा,20 मई को पांचवां, 25 मई को छठवां और 1 जून को सातवां चरण की वोटिंग होंगी।

55 लाख EVM का होगा उपयोग

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनावों की तारीख का ऐलान करते हुए कहा था कि हमारी टीम चुनाव के लिए तैयार हैं। 97 करोड़ वोटर्स चुनाव में मतदान करेंगे। इस बार 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे और 55 लाख EVM का उपयोग किया जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox