
मानसी शर्मा / – उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में PM नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रैली में मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि “सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत ये दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। भारत जब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती आर्थिक ताकत बना तो आपको गर्व हुआ।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हमारे चंद्रयान ने जब चांद पर तिरंगा फहराया तब आपको गर्व हुआ। भारत में हुए जी-20 सम्मेलन की पूरे विश्व में प्रशंसा हुई। कभी कांग्रेस सरकारें दुनिया से मदद मांगती थी। लेकिन कोविड में भारत ने पूरी दुनिया में वैक्सीन और दवाइयां भेजी ये सुनकर आपको गर्व हुआ। विश्व में कहीं भी युद्ध का संकट आया हम वहां से एक-एक भारतीय को सुरक्षित वापस लाए। जब देश मज़बूत होता है तो दुनिया उसकी सुनती है।
विपक्ष पर पीएम मोदी ने कसा तंज
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने दिखा दिया कि भारत किसी से कम नहीं है। जब नीयत सही होती है और हौसले बुलंद होते हैं तब नतीजे भी सही मिलते हैं। आज हम चारों तरफ विकसित भारत का निर्माण होते देख रहे हैं। कहीं चार,छह और आठ लेन के हाइवे बन रहे हैं, कहीं वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेन चल रही हैं। पुरानी सरकारों दे दौरान जो फैक्ट्रियां यहां बंद हो गई थी उन्हें भी नई ऊर्जा मिली है।
7 साल में गन्ना किसानों को दे दिए हैं- पीएम मोदी
PM मोदी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के समय 14 साल में जितने पैसे गन्ना किसानों को मिले थे उससे ज्यादा पैसे योगी सरकार ने 7 साल में गन्ना किसानों को दे दिए हैं।





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।