
मानसी शर्मा / – अगर आप भी इस बार चार धाम यात्रा करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको समय रहते रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर जाने के लिए आप ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल 8 अप्रैल से शुरू हो चुका है। उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसमें 10 मई को केदारनाथ, 12 मई को बद्रीनाथ और गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। अक्षय तृतीया पर खोला गया।
उत्तराखंड सरकार ने पंजीकरण के लिए टोल फ्री नंबर, ईमेल, ऐप और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है, ताकि श्रद्धालु इसके जरिए घर बैठे पंजीकरण करा सकें।
बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा नहीं कर सकेंगे
अगर आप चारधाम यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बिना आप चारधाम की यात्रा नहीं कर पाएंगे। बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा की अनुमति नहीं है। इसलिए यात्रा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है। इसके बाद ही आप उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर, गुजरात, महाराष्ट्र या अन्य राज्यों से केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत चार धाम के दर्शन कर सकेंगे।
ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
– रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं।
– उसके बाद चारधाम यात्रा 2024ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन / लॉग-इन फॉर्म सेलेक्ट करें।
– इसके बाद दिए गए फॉर्म ओपन होगी, जिसमें जरूरी जानकारी भर दें।
– जिसके बाद वेरिफिकेशन के लिए मोबाई पर ओटीपी भेजा जाएगा।
– ओटीपी से लॉगइन करें और अपनी यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी भर दें।
– डिटेल प्रोसेस पूरा होने के बाद आपके पास यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ एक एसएमएस आएगा।
– रजिस्ट्रेशन के बाद चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउलोड करके अपने पास रख लें।
ऑनलाइन पंजीकरण के लिए दस्तावेज
उत्तराखंड चार धाम पंजीकरण के लिए आपको इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इसलिए अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी अपने पास रखें। आप अपने साथ आधार कार्ड, आईडी कार्ड, पैन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट भी ले जा सकते हैं।
ये होंगे यात्रा कार्ड के लाभ
आपको बता दें कि चारधाम की यात्रा कार्ड को यात्रा ई-पास, यात्रा परमिट या रजिस्ट्रेशन कार्ड भी कहा जाता है। यात्रा कार्ड रहने और खाने जैसी सुविधाओं का लाभ उठाने में काम आता है।





More Stories
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना
लोक कल्याण समिति, प्रतीतनगर द्वारा पंचम श्री रामलीला महोत्सव का भूमि एवं ध्वजा पूजन के साथ शुभारंभ
ऋषिकेश एम्स में “पाइरेक्सिया” का उद्घाटन हरिद्वार सांसद
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम-केवट संवाद और भरत मिलाप की भावुक लीला, रात्रि में मारीच-सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया